{"_id":"5cd85e70bdec2207917916eb","slug":"101557683824-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर-जालली-बागेश्वर बस सेवा बंद होने से द्वाराहाट के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर-जालली-बागेश्वर बस सेवा बंद होने से द्वाराहाट के लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं मोटर्स आनर्स यूनियन लिमिटेड की रामनगर-जालली-बागेश्वर बस सेवा पिछले पांच छह माह से बंद होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने केमू प्रबंधन को ज्ञापन भेजकर शीघ्र बस सेवा को पूर्व की तरह नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी भी दी गई है।
केमू प्रबंधन को भेजे ज्ञापन में कहा गया है इस क्षेत्र की अधिकतर जनता तहसील कार्य, उच्च शिक्षण संस्था, स्वास्थ्य सुविधा के लिए द्वाराहाट ही आती जाती रहती है। प्रतिदिन लोग किसी ने किसी कार्य के लिए द्वाराहाट आते हैं। इसके अलावा क्षेत्र की छात्र छात्राएं भी पढ़ाई के लिए द्वाराहाट आते हैं। ब्लाक, तहसील होने से भी जनता को वहां आना जाना पड़ता है। बस सेवा के अचानक बंद होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं, जनहित में बस सेवा को तत्काल नियमित रूप से संचालित करने की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान गंगा खाती, चंपा देवी, नीमा देवी, निर्मला देवी, माया देवी, आशा देवी, बीडीसी सदस्य चंद्रशेखर चौधरी, क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष डा. भीम सिंह नेगी, व्यापार मंडल जालली के अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जमीनीवार के प्रधान दीपक बिष्ट आदि शामिल थे।