{"_id":"5cc8922ebdec22078e0aa3ac","slug":"101556648494-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन में एकमात्र पेट्रोल पंप ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन में एकमात्र पेट्रोल पंप ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात रानीखेत में अभी तक दूसरा पेट्रोल पंप नहीं खुल सका है, जिससे वाहन चालकों को डीजल-पेट्रोल भराने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल सहित तमाम संगठन दूसरा पेट्रोल पंप खुलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेट्रोल भराने के लिए लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बता दें कि छह माह पूर्व गांधी चौक स्थित पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया। बताया गया है कि पंप के स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब पर्यटन नगरी केवल केमू स्टेशन स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर निर्भर है। वाहनों का निरंतर दबाव बढ़ता जा रहा है। तेल भराने के लिए केमू स्टेशन पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है सो अलग।
पर्यटकों को भी लाइनों में खड़ा होकर पेट्रोल भराना पड़ रहा है। पूर्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि कई बार प्रशासन से नगर में दूसरा पेट्रोल पंप खुलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है दूसरा पेट्रोल पंप खुलवाने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन जगह का चयन नहीं हो पा रहा है। एक पेट्रोल पंप पर दबाव बढ़ने से केमू स्टेशन पर आए दिन जाम की स्थिति भी बन जा रही है। वहां हर समय पुलिस का जवान तैनात रहता है।