{"_id":"5c854fa5bdec22144b7ee9b9","slug":"101552240549-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रदर्शनी में जिले के काश्तकारों का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रदर्शनी में जिले के काश्तकारों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजभवन देहरादून में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जिले के काश्तकारों का शानदार प्रदर्शन रहा है। पुष्प प्रदर्शनी में वर्ड ऑफ पैराडाइज वर्ग में रणजीत सिंह और कारनेशन प्रजाति पुष्प वर्ग में कुबेर सिंह को प्रथम स्थान मिला है। जिले को राज्य स्तर पर यह पुरस्कार पहली बार मिले हैं।
राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में जिले से 15 किसानों ने भागीदारी की। सल्ट विकासखंड के तोल्यों गांव निवासी काश्तकार कुबेर सिंह पुत्र हरीश चंद्र सिंह के पुष्पों को कारनेशन प्रजाति वर्ग में पहला और दूसरा स्थान मिला है, जबकि उनके भाई तोल्यों गांव के ही निवासी नवीन चंद्र के फूलों को कारनेशन प्रजाति वर्ग में तृतीय स्थान मिला है।
देहरादून में हुए समापन समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से पुरस्कार मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे ने प्राप्त किया। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी में जिले के काश्तकार पहली बार पुरस्कृत हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त काश्तकारों की उपलब्धि जिले के अन्य काश्तकारों के लिए भी प्रेरणादायी है।