फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पांच साल में भी ऑनलाइन नहीं हो सके उपभोक्ताओं के राशनकार्ड 15-06-29

पांच साल में भी ऑनलाइन नहीं हो सके उपभोक्ताओं के राशनकार्ड 15-06-29

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पांच साल में भी ऑनलाइन नहीं हो सके उपभोक्ताओं के राशनकार्ड 15-06-29
अल्मोड़ा। जिले में राशनकार्ड ऑनलाइन का काम 2014 से चल रहा है, लेकिन पांच साल पूरे होने को हैं अभी तक सभी उपभोक्ताओं के राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। करीब डेढ़ लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों में से हजारों कार्ड धारक ऐसे हैं जिनके कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ गल्ला विक्रेताओं को भी लैपटाप समेत अन्य उपकरण उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। जिससे राशनकार्ड धारकों को अंगूठे के निशान से राशन उपलब्ध कराने की योजना भी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिले में एक लाख 60 हजार राशनकार्ड धारक हैं। केंद्र की योजना के तहत सभी राशनकार्डों को 2014 से ऑनलाइन कराने का काम शुरू किया गया। लेकिन अभी तक सभी राशनकार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं। डीएसओ जगदीश वर्मा का कहना है कि करीब आठ से दस हजार कार्ड अभी और ऑनलाइन होने हैं। उन्होंने बताया कि कई राशनकार्ड धारकों ने आधार कार्ड नहीं बनाए हैं जिससे उनके कार्ड ऑनलाइन होने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य पहचान पत्र भी उपलब्ध नहीं होने से काम अधूरा है। उन्होंने बताया कि ब्लॉकों में कार्ड ऑनलाइन का काम तेजी से चल रहा है। संभवतया मार्च तक जिले में सभी राशनकार्ड ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। इधर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में राशनकार्ड स्वामी को मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन उपलब्ध कराने की योजना भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून से पर्याप्त पीओएस मशीन नहीं मिलने से अभी तक जिले में 917 सस्ता गल्ले की दुकानों में से केवल साढ़े तीन सौ गल्ला विक्रेताओं को ही पीओएस मशीन मिल सकी है। डीएसओ ने बताया कि जब तक सभी गल्ला विक्रेताओं को पीओएस मशीन नहीं मिल जाती कार्डधारकों को पूर्व की प्रक्रिया के अनुसार ही राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed