{"_id":"5c40be6bbdec2273222f7a82","slug":"101547746923-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से क्रमिक अनशन और 26 को सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से क्रमिक अनशन और 26 को सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आल्पस फैक्ट्री के कर्मचारियों का धरना बृहस्पतिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। पांच माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की भी मांग को लेकर आंदोलित कर्मचारियों ने 20 जनवरी तक मांगों पर निर्णय नहीं लेने पर 21 से क्रमिक अनशन शुरू करने और 26 जनवरी से आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
गांधी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने आंदोलन तेज करते हुए 21 जनवरी से क्रमिक अनशन और उसके बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर आमरण अनशन जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी।
इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के आंदोलन को जन अधिकार मंच के त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल,पंकज वर्मा, नगर पालिका से भूपेंद्र जोशी, उपपा के पीसी तिवारी, यूकेडी के दीवान बनौला, दिनेश जोशी ने भी समर्थन दिया। इस दौरान फैक्ट्री के कर्मचारी पूरन भंडारी, शेखर जोशी, महेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, विनोद पाटनी, कवीता साह, बबीता रानी, रीता आर्या, शीला साह, ममता भंडारी, मंजू बिष्ट, इंदू आर्या आदि शामिल थे।