{"_id":"5bd4a8b3bdec2265a106190a","slug":"101540663475-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में पेंशन प्रकरणों का निस्तारण हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में पेंशन प्रकरणों का निस्तारण हुआ
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। समाज कल्याण विभाग की ओर से भैंसियाछाना ब्लॉक सभागार में बहुद्देशीय शिविर लगाया गया। शिविर में विभाग द्वारा चलाई गईं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने रुकी हुए पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया।
इस मौके पर समाज कल्याण, कृषि, स्वास्थ्य आदि द्वारा विभागीय स्टाल भी लगाए गए थे। शिविर में वृद्धावस्था, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, विधवा पेंशन और पारिवारिक लाभ के आवेदन भी भरे गए। दो दिव्यांगों के यात्री पास बनाए गए और उन्हें व्हील चेयर, छड़ी, कमर बैल्ट, कान की मशीन आदि उपकरण दिए। ग्राम्य विकास विभाग ने 30 बीपीएल प्रमाण पत्र और पंचायती राज विभाग द्वारा 6 परिवार रजिस्टर जारी किए।
शिविर में समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह ने मौजूद लोगों को विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में खंड विकास अधिकारी एसडी तिवारी, रविंद्र कोहली, डीएस कन्याल, मनोज बोरा, नवीन भटट, कमल चम्याल, रियासत अली, शीतल सत्यपाल, नंद लाल, आरएस अधिकारी, जानकी भटट समेत ग्रामीण और ग्राम प्रधान उपस्थित थेे।