फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस अनुजाति विभाग प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक

कांग्रेस अनुजाति विभाग प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक

Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अनुजाति विभाग प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी डा. एसपी सिंह ने कहा है कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को अपने वोट की ताकत को समझना होगा। इन वर्गों का हित कांग्रेस ही सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बैकलॉग के 10 लाख पद समाप्त कर दिए हैं।

रैमजे सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी का एससी विभाग सीधे राहुल गांधी के नेतृत्व में कार्य करता है। प्रदेश कार्यकारिणी और सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन लाल ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय, लोकसभा और पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने अनुसूचित जाति के लोगों की एकता पर बल देते हुए डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश बुरे दौर से गुजर रहा है। देश की सत्ता अनुसूचित जाति, जनजाति तथा संविधान विरोधी ताकतों के हाथ में हैं। यह सरकार एससी एसटी एक्ट को निष्प्रभावी बनाने और इस वर्ग को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने पर तुली है। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट पेश की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन कुमाऊंनी, संचालन जिला सह संयोजक किशन लाल और प्रदेश उपाध्यक्ष दीवान आर्य ने किया। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, आईसीसी सदस्य आशा टम्टा, बालकृष्ण, प्रमोद कुमार, कुंवर राम, राजेंद्र बाराकोटी, भगवत प्रसाद, भगवान टम्टा, निर्मल लोहिया, यशपाल आर्य, नंदन प्रसाद, महेशानंद, महिपाल आदि ने विचार रखे। बैठक में भीमा पवार, सचिन आर्या, दीपक कुमार, प्रकाश, रोहित, जीवन, भूपेंद्र कुमार, सरस्वती आर्या, पूजा देवी, महिपाल प्रसाद, दीवानी राम, मथुरा राम, सुरेश टम्टा, शिव लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed