फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बैकलॉग के पदों को भरने की शुरुआत कर चुकी सरकार: रावत

बैकलॉग के पदों को भरने की शुरुआत कर चुकी सरकार: रावत

Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैकलॉग के पदों को भरने की शुरुआत कर चुकी सरकार: रावत
अल्मोड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गई। बाबा साहब जयंती समारोह समिति की ओर से नगर में रैली निकाली गई। ग्राम स्वराज अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित सामाजिक न्याय दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति के बैकलॉग के पदों को भरने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत उच्च शिक्षा से शुरू हो चुकी है। इस मौके पर सहकारिता विभाग द्वारा 37 लोगों को पंडित दीनदयाल कृषि ऋण योजना के अंतर्गत 24 लाख 49 हजार 500 रुपये के चैक वितरित किए। उन्होंने बताया कि अच्छा काम करने वाले स्वयं सहायता समूहों को उनके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पांच लाख रुपये दिए जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य में डाक्टरों के 11 हजार पदों की भर्ती की गई है। स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत 25 लाख से अधिक पात्र लोगों का स्वास्थ्य बीमा कराए जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली गौरा देवी कन्या योजना के पांच लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए। वहां विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रो. संजय टम्ट, कैलाश डोलिया, शंकर बिष्ट, संजय भाटिया, महेश चंद्र, धीरेंद्र पाठक ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीडीओ मो. असलम, जिले के प्रभारी सचिव चंद्रशेखर भट्ट, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक राय, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, वनाधिकारी पंकज कुमार, सीएमओ डॉ. निशा पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, देवाशीष नेगी, धन सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed