फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सड़क के गलत सर्वे करने से ग्रामीण भड़के

सड़क के गलत सर्वे करने से ग्रामीण भड़के

Thu, 12 Apr 2018 10:50 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क के गलत सर्वे करने से ग्रामीण भड़के
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील सल्ट के अंतर्गत कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग का सर्वे गलत करने का आरोप लगाते हुए आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने 17 अप्रैल से सल्ट तहसील मुख्यालय में धरना देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि सड़क का सर्वे दोबारा किया जाए। ग्रामीणों ने इस मामले में तहसीलदार प्रताप राम टम्टा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा है कि 2004-05 में कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग की घोषणा हुई थी। 2012 में सड़क का सर्वे किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में पुन: सड़क का सर्वे किया गया। आरोप लगाया कि इस सर्वे में औलेख, डहला, जसपुर, जसपुर तल्ला, सिमल जसपुर, कवैटना, मयलबाखली, टीट, कुनियाचौड़ आदि गांवों से काफी दूर सड़क का सर्वे हुआ। जबकि पहली बार हुए सर्वे में सड़क गांवों के पास से होकर गुजर रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क का गलत सर्वे कर दिया गया है। आरोप है कि कागजों में वंचित गांवों को भी सड़क से लाभान्वित दिखाया गया है। ज्ञापन देने वालों में गुणानंद ध्यानी, अमित रावत, आलम सिंह, चंदन सिंह, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, महिपाल सिंह, खुशाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, गिरधर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed