{"_id":"5a0b2e624f1c1b76678bb3e4","slug":"101510682210-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मिनर्वा रेज चिल्ड्रन एकेडमी अल्मोड़ा का छठा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य, गीत की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि अल्मोड़ा अरबन कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल ने कहा कि छात्र-छात्राएं मेहनत से अध्ययन कर अभिभावकों के सपनों को साकार करें। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे विद्यालय के प्रयासों को सराहा।
बच्चों ने फिल्मी, पंजाबी, कुमाऊंनी आदि नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर केक काटकर देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन भी मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रंजीता साह ने सभी का स्वागत किया। विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को विशिष्ट अतिथि विमला साह, रेनू साह और मंजुला साह ने पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्षन साह ने सभी का आभार जताया। निर्णायक अनिल सनवाल और विभू कृष्णा थीं। संचालन वंदना साह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे।