{"_id":"5a09e5c14f1c1bf2538bc99c","slug":"101510598081-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी से सवार हुआ व्यक्ति बस में मृत पाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी से सवार हुआ व्यक्ति बस में मृत पाया गया
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गुरुग्राम से अल्मोड़ा आ रही रोडवेज की बस में हल्द्वानी से सवार हुआ 35 वर्षीय व्यक्ति अल्मोड़ा पहुंचने पर सीट पर मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार (35) पुत्र अनराम निवासी मल्ला ग्वाड़ पट्टी नौकोट (जागेश्वर) पिछले कुछ समय से बीमार था। बीते दिनों वह इलाज के लिए सहारनपुर गया था। यह व्यक्ति सोमवार तड़के गुरुग्राम से अल्मोड़ा आ रही बस संख्या यूके 07-सीए 2848 में हल्द्वानी से सवार हो गया और कंडक्टर के पीछे वाली सीट में एक व्यक्ति के बगल में बैठ गया। उसने टिकट कटवाया और किराए का भुगतान भी किया। इस बीच अल्मोड़ा से कुछ दूर पहले जब यह व्यक्ति बगल के यात्री की ओर झुक गया तो उस यात्री ने कंडक्टर को बताया।
कंडक्टर ने वहां जाकर देखा तो संतोष कुमार अचेत पड़ा था। करीब सुबह 6.30 बजे अल्मोड़ा पहुंचने पर कंडक्टर सनी भारती ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई राजेंद्र सिंह बिष्ट और एसआई मनोहर सिंह मौके पर पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मोबाइल और अन्य सामान से शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। आशंका है कि हार्ट अटैक के कारण संतोष कुमार की मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।