{"_id":"59dbaf364f1c1bca678b4e8e","slug":"101507569462-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के कई हिस्सों में पानी की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के कई हिस्सों में पानी की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के कई हिस्सों में पानी की अनियमित आपूर्ति होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के खत्याड़ी, सरकार की आली क्षेत्रों में तीन दिन बाद पानी मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने पेयजल आपूर्ति शीघ्र सुचारू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष और खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि नगर के खत्याड़ी, सरकार की आली, मनोज विहार, इंदिरा कालोनी में तीन दिन बाद लोगों को पानी मिल रहा है। पानी आपूर्ति निर्धारित समय पर नहीं हो रही है। कभी रात तो कभी दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण कई उपभोक्ता पेयजल से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत 15 दिनों से इन क्षेत्रों में पानी की समस्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
इधर नगर से सटे तल्ला ओढ़खोला, राजपुर क्षेत्र में गत एक माह से पेयजल की अनियमित आपूर्ति होने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी और जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छह माह पूर्व तल्ला ओढ़खोला पेयजल लाइन को राजपुर तल्ला से जोड़ना था, लेकिन इस पर रोक लगा दी गई। बाद में नरसिंह बाड़ी से जोड़ने पर सहमति बनी, लेकिन अब तक इसमें कार्रवाई नहीं हुई है। उ ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार, किशन लाल, बेरी प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, नंदन लाल आदि शामिल हैं।