{"_id":"59ce897c4f1c1ba8538b4f4d","slug":"101506707836-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई माह से रिक्त है पशु चिकित्सक का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई माह से रिक्त है पशु चिकित्सक का पद
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ब्लॉक मुख्यालय के पशु चिकित्सा केंद्र में पिछले ढाई माह से पशु चिकित्सक के न होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार चौखुटिया में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बिष्ट का तबादला गत 17 जुलाई को हो गया था, लेकिन प्रतिस्थानी के पहुंचे बगैर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। इधर ढाई माह का समय बीतने को है, लेकिन उनके स्थान पर दूसरे पशु चिकित्सक की नियुक्ति अभी तक नहीं हो पाई है। इससे पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विधायक महेश नेगी ने पशु चिकित्सक को बगैर प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों से बात कर पशु चिकित्सालय में शीघ्र ही चिकित्सक की तैनाती की जाएगी। ब्यूरो