{"_id":"59762ba94f1c1b45628b46dd","slug":"101500916649-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर ग्रामीणों का अनेड़ी आश्रम में क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर ग्रामीणों का अनेड़ी आश्रम में क्रमिक अनशन शुरू
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने तराड स्थित अनेड़ी आश्रम में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सोमवार को दस लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मरचूला-भिकियासैंण मोटर के लिए पिछले साल 12 किमी तक टेंडर हुए थे। टेंडर केे एक साल बाद भी 12 किमी तक सड़क नहीं बन सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग और ठेकदार की मिली भगत से सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क कुल 36 किमी लंबी है। जिसमें अब तक 12 किमी तक ही टेंडर हुए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने सल्ट में लोक निर्माण विभाग का कार्यालय खोलने की भी मांग की। सोमवार को चंद्र दत्त, नैन सिंह मनराल, किशन सिंह, दिवान सिंह, नैन सिंह, खीम सिंह, उमेश चंद्र, मंगल सिंह, दामोदर दत्त, हरीश चंद्र क्रमिक अनशन पर बैठे। इस मौके पर मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नाथ गोस्वामी, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, हयात सिंह, मोहित शर्मा, विशाल नाथ, इंद्र सिंह, उमेद सिंह, देवेंद्र कुमार, नारायण सिंह, रवींद्र शर्मा आदि मौजूद थे।