{"_id":"5974cedc4f1c1b175f8b4747","slug":"101500827356-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटकती मिली बालिका परिजनों के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटकती मिली बालिका परिजनों के सुपुर्द
Updated Sun, 23 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। चार दिन पूर्व सल्ट ब्लॉक के हरड़ा मौलखी के जंगल में भटकती हुई मिली बालिका को चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने बताया कि घर का और परिजनों का अता पता मालूम नहीं होने के कारण बालिका का अल्मोड़ा बेस अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी की अनुमति के बाद राजकीय बाल संरक्षण गृह बख में रखा गया।
इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने उसके परिजनों का पता लगाया। खोजबीन के बाद पता चला कि बालिका का नाम संगीला है और चौखुटिया के दूरस्थ गांव खंजर की निवासी है। उन्होंने बताया कि बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बालिका की खोजबीन में मदद करने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, सदस्य भगवत सिंह समेत बाल संरक्षण गृह की अधीक्षिका माया पांडे का आभार जताया है। चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट की टीम में अनीता लोहनी, कैलाश रौतेला, शिवानी बिश्नोई, दिव्याशु पांडे, प्रेमा भट्ट, रेशमा, प्रेम वल्लभ भट्ट आदि शामिल थे।