फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आशा हेल्थ वर्कर्स करेंगी निर्णायक आंदोलन: कमला

आशा हेल्थ वर्कर्स करेंगी निर्णायक आंदोलन: कमला

Sat, 22 Jul 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
आशा हेल्थ वर्कर्स करेंगी निर्णायक आंदोलन: कमला
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा है विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी सरकारी काम करने के बाद आशाओं को आज तक सरकार द्वारा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने एनआरएचएम के बजट में भी कटौती कर दी है। इसके खिलाफ संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन


कमला कुंजवाल ने यहां भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे के आशा संगठन पदाधिकारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काबिज पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार ने भी अब तक आशाओं के हितों की ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में वर्षों से निरंतर सेवाएं देने के बाद भी उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जाना शर्मनाक है।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व में घोषित पांच हजार प्रति वर्ष प्रोत्साहन राशि और दो हजार मानदेय प्रतिमाह शीघ्र देने की मांग की। इस बारे में शीघ्र ही एक शिष्टमंडल देहरादून जाकर सीएम त्रिवेंद्र रावत से मिलेगा। यदि उसके बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो एकजूटता के साथ प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अनेक सुझाव भी दिए। बैठक में एक्टू संयोजक आनंद नेगी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों को तो खूब फायदा पहुंचा रही है, लेकिन मेहनतकश महिला कामगारों के साथ नाइंसाफी कर रही है। बैठक में हेमलता,धना कत्यूरा, सरस्वती मेहरा, सुशीला, राधा, कमला, सालू, मंजू, अनीता, हंसी, रेनू ,जानकी,हेमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed