फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   10 Percent Reservation Demanded

राज्य आंदोलनकारियों ने उठाई 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
10 Percent Reservation Demanded
बैठक के दौरान नारेबाजी करते राज्य आंदोलनकारी। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन की बैठक में तमाम मसलों पर चर्चा हुई। 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के लिए पृथक कानून बनाने की मांग उठाई गई। प्रदेश की स्थायी राजधानी गैंरसैंण बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठी। सशक्त भू कानून बनाने के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया गा।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभागार में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य आंदोलनकारियों के हितों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में 10 प्रस्ताव पास किए गए। राज्य आंदोलनकारियों ने 10% क्षैतिज आरक्षण के लिए कानून मांग उठाई। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाकर प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने, शहीद आंदोलनकारियों के सपनों का प्रदेश बनाने, प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने, क्षेत्र की लड़खड़ाती स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने, क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुचारु करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक में चंद्र प्रकाश उपाध्याय, गोपाल सिंह रांणा, चंदन सिंह नेगी, गोपू राणा, किशन सिंह नेगी, मोहन तेवाड़ी, नेगी, वीरेंद्र बजेठा आदि उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी संगठन सचिव बिपिन पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed