फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1.6 kg of grazing recovered from bike rider

 बाइक सवार से 1.6 किलो चरस बरामद

Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Jun 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
 1.6 kg of grazing recovered from bike rider
पु्लिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

एसओजी और लमगड़ा थाना पुलिस की टीम ने मौरनौला के घौलकड़िया तिराहे पर एक व्यक्ति से एक किलो छह सौ ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की मोटरसाइकिल को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने जिले की पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को एसओजी और लमगड़ा थाना पुलिस की टीम मोरनौला के पास वाहनों की तलाशी ले रही थी। सायं 7:30 बजे चंपावत से हल्द्वानी की ओर मोटरसाइकिल स्पैलेंडर संख्या यूए-03ए-2081 जा रही।  धौलकड़िया तिराहे मौरनौला पर पुलिस को देख बाइक चालक ने बाइक मोड़ी और चंपावत की ओर भगाने लगा। पुलिस ने करीब तीस मीटर दूरी पर बाइक चालक को दबोच लिया। 
विज्ञापन


पुलिस और एसओजी कर्मियों ने बाइक चालक प्रहलाद सिंह पुत्र स्व. माधो सिंह निवासी ग्राम भैसर्ख, पोस्ट देवीधूरा,  थानापाटी (चंपावत) की तलाशी ली। प्रहलाद सिंह के पास तो कुछ नहीं मिला, लेकिन उसने बाइक की डिग्गी में चरस छुपा कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी से एक किलो छह सौ ग्राम अवैध चरस बरामद की है। लमगड़ा के थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी चंपावत से चरस लेकर हल्द्वानी बेचने ले जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी चरस ले जा चुका है। आरोपी के खिलाफ धारा 08/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और मोटरसाइकिल को सीजकर दिया गया है। पुलिस दल में थानाध्यक्ष के अलावा कांस्टेबल पूरन चंद्र, कुंदन सिंह, मनीष गोस्वामी, एसओजी के त्रिलोक सिंह, मोहन सिंह शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed