{"_id":"5e0a33858ebc3e87e200fc27","slug":"1-35-crores-approved-for-beautification-of-lake-tadagatal-almora-news-hld3676348173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौखुटिया में बहुप्रतीक्षित तड़ागताल झील के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौखुटिया में बहुप्रतीक्षित तड़ागताल झील के निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
चौखुटिया के तड़ागताल में स्थित झील। अमर उजाला
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नए साल की पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार ने चौखुटिया घाटी को बड़ी सौगात दी है। तहसील अंतर्गत बहुउद्देश्यीय तड़ागताल झील के सौंदर्यीकरण आदि की डीपाआर के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 54 लाख रुपयेलअवमुक्त कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी देते हुए विधायक महेश नेगी ने बताया कि झील निर्माण से चौखुटिया क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार होगा।
डेढ़ साल की लंबी कवायद के बाद आखिरकार प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित तड़ागताल झील के विकास का रास्ता खोल दिया है। शासन द्वारा झील के सर्वेक्षण, अनुसंधान एवं डीपीआर आदि के लिए 1.35 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 54 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
इधर इसकी जानकारी देहरादून से फोन पर देते हुए विधायक महेश नेगी ने बताया कि बहुउद्देश्यीय झील निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं में इजाफा होगा जिससे पलायन पर भी लगाम लगेगी। चौखुटिया से महज आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सौलह सौ मीटर लंबी और 360 मीटर चौड़ी झील से चौखुटिया के साथ ही द्वाराहाट और गरुड़ क्षेत्र को भी काफी लाभ मिलने की संभावना है। निर्माण एजेंसी सिंचाई विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें पैंतालीस सौ मिलीयन लीटर पानी हर समय मौजूद रहेगा। विभाग द्वारा झील के सर्वे के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया था।