{"_id":"74a6bd15583bac941efdd2c4d944b7f5","slug":"-hindi-news-205","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषी शिक्षकों को बचाया तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषी शिक्षकों को बचाया तो करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज सेराघाट में स्कूल अवधि में मिड-डे-मील की रसोई में मीट बनाने वाले और शराब पीने वाले शिक्षकों के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। अभिभावक संघ ने कहा कि दोषी शिक्षकों को बचाने का प्रयास किया गया तो अभिभावक और ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि शनिवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष शिवमंगल पांडे और अभिभावक मोहन जोशी जीआईसी सेराघाट पहुंचे तो वहां मिड-डे-मील की रसोई में शिक्षकों ने पार्टी के लिए मीट बनाया हुआ था। आरोप है कि कुछ शिक्षकों ने शराब भी पी थी। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में साढ़े चार सौ बच्चे अध्ययनरत हैं। 22 शिक्षकों के पदों के विपरीत मात्र 13 पर ही शिक्षक तैनात हैं। शिक्षक कक्षाओं में बच्चों को पढ़ाने के बजाए स्कूल अवधि में पार्टी मना रहे थे, जो कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को जल्द मामले की जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा यदि जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
अभिभावक संघ के अध्यक्ष शिव मंगल पांडे, सेराघाट के ग्राम प्रधान मोहन जोशी, हरीश चंद्र पांडे, नंदाबल्लभ पांडे, दीवान सिंह मेहता, गोविंद सिंह मेहता, रूप सिंह वाणी, देवेंद्र डसीला, प्रमोद पांडे, पूरन डसीला आदि ने शिक्षकों की हरकत को शर्मनाक बताते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि दोषी शिक्षकों खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो अभिभावक और क्षेत्रवासी आंदोलन को बाध्य होंगे।