फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath destruction

उत्तराखंड के लिए आने वाले 36 घंटे भारी

Mon, 24 Jun 2013 12:22 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 24 Jun 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
kedarnath destruction

प्रदेश में आई दैवीय आपदा में अब भी हजारों यात्री फंसे हैं। हालांकि इनमें ज्यादातर सेना के राहत शिविरों तक पहुंच गए हैं। लेकिन तेज बारिश होती है तो राहत शिविर भी बारिश में सुरक्षित नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 36 घंटे यानी मंगलवार सुबह तक भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद भी कुछ दिन हल्की बारिश होती रहेगी।

सड़कें और चट्टानें दरक गई हैं
मौसम केंद्र निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि इस बार 36 घंटे की बारिश में प्रदेश के चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, लैंसडौन क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकते हैं। जबकि आपदा प्रभावित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 40 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होगी। कई इलाकों में सड़कें और चट्टानें दरक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में आपदा क्षेत्र की सड़कों पर चलना सुरक्षित नहीं रहेगा। मौसम खराब रहने से सेना के रेस्क्यू आपरेशन में भी परेशानी आ सकती है। बारिश से केदारनाथ, गंगोत्री मार्ग और बदरीनाथ मार्ग पर खोली गई सड़कें कच्चे मलबे के बहने से फिर से खराब हो गईं तो यहां फंसे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हवा में लगातार आर्द्रता की मात्रा बढ़ने से बारिश तेज हो सकती है। रविवार को वातावरण में आर्र्दता 95 से 75 के बीच थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed