{"_id":"5f6e19cd8ebc3e9b9774f9c9","slug":"varanasi1601051085","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट दिवस पर हुआ सम्मान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फार्मासिस्ट दिवस पर हुआ सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल मे फार्मासिस्टों की भूमिका सराहनीय
विज्ञापन
-विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर पांच फार्मासिस्ट सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कोरोना काल में फार्मासिस्ट की भूमिका की जहां सराहना की गई वही उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया।
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने फार्मासिस्ट की उपयोगिता के बारे में बताया और कहा कि औषधियों को पहचानना, उसका रख रखाव करना ही फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी है। कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी उपयोगिता और भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण पर भी ध्यान देना होगा। प्राणायाम व्यायाम इन्हें भी हमें औषधियों के रूप में अपनाना होगा तभी जाकर ट्रांसफॉर्मिंग आफ ग्लोबल हेल्थ की परिभाषा साकार होगी। इस दौरान फार्मासिस्ट अनिल कुमार राय, प्रदीप श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, अनिल सिंह,आइए सिद्दीकी को सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता जीएन सिंह,संचालन जेके सिंह ने किया। उधर फार्मेसी व फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) ने फार्मासिस्ट के योगदान की सराहना की और कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों के साथ-साथ फार्मासिस्टों ने जो जिम्मेदारी निभाई है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष फार्मेसी और फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शशि भानु यादव, सुनील मौर्या, ऋषभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन