फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   On the restriction of Rajan-Sajan Dance birju maharaj

राजन-साजन की बंदिशों पर थिरके बिरजू महाराज

Tue, 08 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Tue, 08 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
On the restriction of Rajan-Sajan Dance birju maharaj
शिवरात्रि संगीत महोत्सव
घटाओं की रिमझिम के बीच गायन और नृत्य की दिग्गज हस्तियों के बीच जुगलबंदी सोमवार की रात यादगार बन गई। कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज की जाने माने ख्याल गायक पं. राजन मिश्र, साजन मिश्र की ठुमरी, होरी पर बेजोड़ जुगलबंदी ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह अद्भुत संयोग था जब होरी की बंदिश पर कथक नृत्य गुरु ने भावों-इशारों से जुगलबंदी की। यह संगीत निशा दुर्गाकुंड के हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय परिसर में शिवरात्रि संगीत महोत्सव के तहत की गई।
विज्ञापन

 

 

महोत्सव की दूसरी निशा की शुरुआत हुई भावना कयाल, स्मिता कोकरा और जान्हवी डोलिया के कथक नृत्य से। इन नृत्यांगनाओं ने शिव वंदना से आगाज किया। गायन गौरव मिश्र ने किया। इनके बाद पं. नरेंद्र मिश्र ने सितार पर राग हंसध्वनि की अवतारणा की। फिर शाश्वती सेन ने कथक पर शिव-पार्वती परिणय के भावों को सजाया। फिर बारी आई पं. राजन-साजन मिश्र की। इन्होंने राग झिंझोटी में झप ताल की बंदिश -महादेव महेश्वर की प्रस्तुति की। इसके बाद तीन ताल में -शंकर शिवदानी भोलेनाथ की प्रस्तुति की।

विज्ञापन


 

 

तबले पर गोपाल मिश्र ने संगत की। अंत में राजन-साजन की बंदिशों पर पं. बिरजू महाराज के कथक की जुगलबंदी शुरू होते ही तालियां गूंजने लगीं। सबसे पहले बिरजू महाराज के दादा पं. बिंदादीन की रचना -का मैं करूं देखो गारी देत कन्हाई के बोल पर राजन-साजन ने जब स्वर लगाया तब कथक नृत्य की थिरकन यादगार बन गई। भगीरथ जालान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर रमेश भाई ओझा, केशव जालान, कृष्ण कुमार जालान समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed