{"_id":"56e5d8164f1c1b184c8b45e7","slug":"kalika-street-pole-landed-in-the-current-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका गली के खंभे में उतरा करंट, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका गली के खंभे में उतरा करंट, अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 14 Mar 2016 03:01 AM IST
विज्ञापन
कालिका गली के खंभे में उतरा करंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में स्थित कालिका गली के मोड़ पर बिजली के खंभे में करंट उतरने से रविवार की सुबह अफरातफरी मच गई। खंभे के स्पर्श से आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं को झटका लगने के बाद हड़कंप मच गया। हादसा तब हुआ जब एक तरफ विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए कतार लगी थी और दूसरी ओर अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालु लाइन में लगे थे। संयोग था कि कंट्रोल रूम को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खंभे को अपने घेरे में ले लिया वरना बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।
अफरातफरी के बीच मौके पर पहुंचे दशाश्वमेध फीडर के अवर अभियंता आनंद सिंह ने केबिल कटवाकर अलग कराई, जब जाकर लोगों में करंट फैलने का खौफ खत्म हुआ। कालिका गली के मोड़ पर लगे बिजली के खंभे में करंट उतरने की घटना सुबह करीब 10 बजे तब हुई जब मंदिर जाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी थी। त्रिपुरा भैरवी से सरस्वती फाटक तक भक्त कतारबद्ध होकर बढ़ रहे थे।
इसी तरह कालिका गली से होते हुए अन्नपूर्णा मंदिर के अन्नक्षेत्र में जाने के लिए भक्तों की दूसरी लाइन भी लगी हुई थी। उसी बीच छह से अधिक श्रद्धालुओं को एक-एक कर करंट के झटके लगने से हड़कंप मच गया। ज्ञानवापी कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद एसआई लौटू राम के नेतृत्व में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद खंभे को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया। दरोगा लौटू राम ने बताया कि खंभा इतना गर्म हो गया था कि उसे लोग छू नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
इसके बाद दशाश्वमेध फीडर के जेई आनंद सिंह को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद केबिल काटी गई तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। इससे पूरे रेड जोन की बत्ती देर शाम तक गुल रही। आसपास के नागरिकों ने बताया कि उस खंभे में बारिश के दौरान अक्सर करंट उतरने की शिकायत मिलती है। इससे बिजली विभाग को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी।