फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Akhilesh yadav raise question on nepali youth head shaved bald wrote Jai Shri Ram in varanasi in varanasi

नेपाल के युवक का सिर मुंडवाने पर अखिलेश यादव ने विदेश नीति को लेकर सरकार पर बोला हमला

Sat, 18 Jul 2020 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 18 Jul 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav raise question on nepali youth head shaved bald wrote Jai Shri Ram in varanasi in varanasi
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेपाल के युवक का सिर मुंडवाने के मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने विदेश नीति पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार के समय, विदेश नीति के मामले में पड़ोसी देशों से हमारे देश के सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संबंध कटु होते जा रहे हैं। ये अति निंदनीय है। भाजपा की प्रतिशोधकारी नीतियां आंतरिक व बाह्य, दोनों स्तर पर देश को एक नकारात्मक दौर में ले जा रही हैं।
विज्ञापन





जानकारी के अनुसार वाराणसी में सोशल मीडिया में गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में विश्व हिंदू सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट किनारे एक नेपाली युवक का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद नेपाली युवक के सिर पर जय श्रीराम लिख कर उसी से नेपाल के प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Akhilesh yadav raise question on nepali youth head shaved bald wrote Jai Shri Ram in varanasi in varanasi
नेपाल के युवक का सिर मुंडवा दिया था।

वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार को पुलिस ने प्रकरण से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। इस दौरान शनिवार को नेपाल का युवक पुलिस को मिल गया।

'सिर मुड़वाने के लिए दिए थे 1500 रुपये'
गिरफ्तार चारों युवकों में से एक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाली युवक को सिर मुड़ाने के लिए विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक ने 1500 रुपये दिए थे। जबरदस्ती जैसी कोई बात नहीं थी और वह सिर मुड़वाने के लिए खुद तैयार था।

Akhilesh yadav raise question on nepali youth head shaved bald wrote Jai Shri Ram in varanasi in varanasi
नेपाल का युवक। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाली युवक की शिनाख्त भेलूपुर पानी टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह भेलूपुर क्षेत्र में बनारसी साड़ी की एक दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के बाद चार महीने से खाली बैठा है और पास में पैसा नहीं हैं।

गुरुवार को उससे कुछ नेताओं ने संपर्क किया और कहा कि गंगा घाट पर दो घंटे के लिए चलना है। एक कार्यक्रम है, जिसमें सिर मुंडवाना होगा और फिर जय श्रीराम लिखवाना होगा। इसके बदले में एक हजार रुपये मिलेंगे।

यह सुनकर उसे लगा कि दो घंटे में यदि 1000 रुपये मिल जाएंगे तो इन मुश्किल दिनों में इससे अच्छी बात और क्या होगी...? सिर के बाल तो फिर से उग ही आएंगे। फिलहाल, धर्मेंद्र से भेलूपुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed