फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three vehicles collided on the highway , six injured

हाईवे पर टकराए तीन वाहन, छह घायल

Tue, 15 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 15 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on the highway , six injured
दो बसें भिड़ी - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। इलाकाई लोगों ने गाड़ियों में फसे लोगों को पुलिस की मदद से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया। दो की हालात गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ बाईपास स्थित टेंपो स्टैंड सेे एक मैजिक सवारियां भरकर पुरवा जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे मैजिक कार में घुस गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर भी मैजिक में लग गई। हादसे में मैजिक में बैठे यात्री शैलेन्द्र (18) पुत्र अनिल निवासी एफएसएल कालोनी लखनऊ, विष्णू निवासी मंझगवां पुरवा, रज्जब अली (35) निवासी जिंदाखेड़ा मौरावां, रामआधार (60) निवासी हिम्मतखेड़ा पुरवा समेत छह लोग लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रज्जब और रामआधार की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। हाईवे पर वाहनों की टक्कर से जाम के हालात बन गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर आवागमन चालू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed