{"_id":"56e70c0c4f1c1bd04a8b4c80","slug":"jewelery-worth-millions-usurped-tppebaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर ले उड़े टप्पेबाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के जेवर ले उड़े टप्पेबाज
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी की बहू ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांगरमऊ (उन्नाव) गृहदशा खराब होने और बेटे की जान को खतरा बताकर टप्पेबाजों ने एक महिला के दो लाख के जेवर पार कर दिए। पीड़िता ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
बांगरमऊ कसबा में संडीला रोड निवासी पुष्पा देवी कनौजिया सोमवार को मोहल्ले में ही स्थित दुकान से खरीदारी करने गई थी। लौटते समय रास्ते में मिले गेरुए रंग के कपड़े पहने युवक ने उनसे किसी प्रमोद रस्तोगी का घर पूछा।
विज्ञापन
पुष्पा ने उसे रास्ता बताकर घर की ओर चल दी। इसी दौरान दूसरे युवक ने डॉक्टर के बारे में पूछा। पुष्पा ने जानकारी न होने की बात कही। पहले मिले युवक को प्रणाम करते हुए उन्हें पहुंचा हुआ तांत्रिक बताया। उसने पुष्पा से कहा कि तुम्हारे परिवार पर शनि और राहु का प्रकोप है।
विज्ञापन
अगले सात दिन में बेटे की मौत भी हो सकती है। महिला ने उसके बेटे को बचाने की गुहार लगाई। तांत्रिक बने टप्पेबाजों ने महिला से उसके जेवर मांगे। महिला ने अपने जेवर उतारकर उसे दिए। टप्पेबाजों ने उससे पंद्रह कदम जाने के बाद लौटने को कहा। महिला लौटी तो जेवर और टप्पेबाज दोनों फरार थे। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कहीं पता नहीं चला तो पीड़िता ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरी दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।