फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When will the ego Nirnkar

अहंकार जाने पर ही मिलेगा निरंकार

Sun, 13 Mar 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Mar 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
When will the ego Nirnkar
सिद्धार्थनगर में आयोजित संत निरंकारी के कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संत निरंकारी मिशन का साप्ताहिक सत्संग रविवार को मंडी परिषद के परिसर में हुआ। इसमें पीपीगंज से आईं महात्मा विमला देवी ने सत्संग करते हुए निरंकार की प्राप्ति का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि निरंकार को पाने के लिए अहंकार का त्याग ही सबसे उत्तम मार्ग है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु परमात्मा को जानना, पाना  व उसका गुणगान करना हर युग में सहारा लिया गया। सतयुग में ध्यान से परमात्मा का दर्शन मिला। त्रेता युग में यज्ञ से पाया गया। द्वापर में पूजा करने से परमात्मा को जानने का अवसर मिला।
विज्ञापन


इस कलयुग में परमात्मा को पाने के लिए सिर्फ नाम का सहारा लेना पड़ा। वह नाम वस्तु हैं वस्तु ही ब्रह्म हैं। ब्रह्म ही सत्य हैं बाकी सब मिथ्या है, परिवर्तन शील है। जिस नाम से जन्म मरण से मुक्ति मिलती हैं। उन्होंने बताया कि गुरु सीख में इतनी ताकत होती है कि सवा लाख पापियों को एक निरंकारी तारने के लिए पर्याप्त है। जिस किसी को यह दर्शन मिलता है, उसके अंदर से सभी विकार दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे संसार के हर घट में परमात्मा ही नजर आता है। मात्र सतगुरु के शरण में आकर ही ब्रह्म को जान सकते हैं। आज सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महराज जी सभी प्रकार के नशे से परहेज की बात करते हैं, क्योंकि स्वस्थ्य तन में ही ब्रह्म का ज्ञान रुकता है। जब गुरु मिलेगा और परमात्मा का दर्शन कराएगा तब जा कर मुक्ति मिलेगी।

उस घट को मरा हुआ जान लो, जिसके अंदर प्रेम की जागृति न हो। जिन्हें प्रेम चाहिए उन्हें अहंकार रूपी शीश को झुकाना पड़ेगा। कार्यक्रम के आयोजक मुखी डा.राजाराम यादव ने महात्माओं का स्वागत करते हुए सभी को गुरु की सिखलाई को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में महात्मा डॉ.सुनील श्रीवास्तव, रामू यादव, बबलू, मोतीलाल, राजेश कुमार, साधना पासवान, कविता, रेनू, सुषमा वर्मा, कमलावती, शांति, रामाकांत, संतोला, सरिता यादव, सत्यम, नीरज, नीलकमल, आशीष, नंदलाल वर्मा, सीताराम, कलावती, अनूप पासवान, पार्वती, गीता, धर्मा, राजेंद्र यादव, अंकित आदि मौजूद रहे। संचालन किरन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed