फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हथपरा गांव का विवादित मकान सील

हथपरा गांव का विवादित मकान सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
- एसडीएम के निर्देश पर थानाध्यक्ष ने मकान सील किया
विज्ञापन
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव में भूमि विवाद में हुई थी वृद्ध की हत्या अमर उजाला ब्यूरो मन्नीजोत। हथपरा गांव में विवादित भूमि के लिए वृद्ध की हत्या के बाद प्रशासन ने आखिरकार सबक ले ही लिया। आबादी और भूमि धरी की संपत्ति को मयमकान उप जिला मजिस्ट्रेट डुमरियागंज न्यायालय द्वारा कुर्क कर लिया गया है। इसके बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर की मौजदगी में मकान को सील कर दिया गया।  शनिवार को डुमरियागंज उपजिलाधिकारी त्रिभुवन ने क्षेत्र के हथपरा गांव में विवादित जमीन व मकान को तत्काल प्रभाव से कुर्क करते हुए मकान को सील करने के लिए थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर को आदेश दिया था, जिसके बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रणधीर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मकान को सील कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों को शांति और भाईचारे से रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि कोई भी मकान पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगा। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच 20 अगस्त को हुई मारपीट में एक पक्ष धु्रवराज की मृत्यु हो गई थी। और दोनों पक्षों के अलग-अलग संप्रदाय होने के कारण सांप्रदायिक तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। थानाध्यक्ष तिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि मौके पर पहुंचकर मकान को सील कर दिया गया है और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed