{"_id":"5e88661b8ebc3e769f5e7315","slug":"traffic-rules-are-being-ignored-in-lockdown13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में ट्रैफिक नियमों की हो रही जमकर अनदेखी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लॉकडाउन में ट्रैफिक नियमों की हो रही जमकर अनदेखी
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बहादुरगंज में एक बाइक पर तीन सवारियां बैठी दिखी।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लॉकडाउन के बीच ट्रैफिक नियमों की जमकर अनदेखी की जा रही है। एक बाइक एक और कार में दो सवारी से ज्यादा बैठने पर रोक है, इसके बाद भी लोग बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस के तीन से चार सवारियां लेकर घूमते देखे गए। जिन पर पुलिस ने सख्ती दिखना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। घंटाघर, खिरनीबाग और अंटा चौराहा पर ट्रैफिक पुलिस ने हर दो और चारपहिया वाहनों को रोककर चेकिंग की। इस बीच तमाम लोग एक बाइक पर तीन सवारी बैठाकर जाते मिले, जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही गाड़ी के कागजात पूरे थे। कई चालक तो बिना हेलमेट के घूम रहे थे। जिनको रोककर पूछताछ की गई। साथ ही बिना लाइसेंस और हेलमेट के चलने पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर चालान किया गया।
अंटा चौराहा पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर विपिन त्यागी ने बताया कि सुबह 8 से 11 बजे तक दस वाहन का चालान किया जा चुका है। ट्रैफिक नियमों का पालन हमेशा करना चाहिए। लॉकडाउन के बीच लोगों को बेवजह घरों से न निकालने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी लोग लॉक डाउन के साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन भी नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अभी लॉकडाउन में ढील चल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सख्ती और ज्यादा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंटा चौराहा पर शनिवार को नियमों का ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया।
- फोटो : AMAR UJALA
शाहजहांपुर के अंटा चौराहा पर शनिवार को नियमों का ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया।