फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   police arrested people roaming in lockdown

लॉकडाउन में घूमने निकले लोग, पुलिस ने हिरासत में लिया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested people roaming in lockdown
खुटार (शाहजहांपुर)। कोरोना वायरस से फैल रही महामारी को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन और धारा 144 का उल्लघंन कर घूमने निकले दस लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
दारोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 6 अप्रैल को वह पुलिस टीम के साथ नगर क्षेत्र में धारा 144 और लॉकडाउन के अनुपालन में गश्त पर थे। इस दौरान खुटार में गांव रूजहा निवासी दीपक वर्मा, अनिल गुप्ता, शेखर गुप्ता, गांव सौंफरी निवासी आकाशदीप, खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी सुखचैन सिंह, लॉकडाउन का उल्लघंन कर चौराहे पर भीड़ लगाए खड़े मिले। ये लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। पूछताछ में बताया कि घर से घूमने निकले हैं। इसके अलावा खुटार के तिकुनियां चौराहे पर तिकुनियां निवासी ताम्रध्वज, खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी सोनू सिंह, गांव रूजहा निवासी राजेश, सुरजीत कुमार, खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता भी भीड़ लगाए मिले। ये भी घूमने निकलने की बात कहने लगे। दोनों स्थानों से मिले लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed