फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   demonstration of mishra group

सरकारी उत्पीडन पर बरसे मिश्रा गुट के व्यापारी नेता

Mon, 07 Mar 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 07 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
demonstration of mishra group
प्रदर्शन
सरकारी विभागों द्वारा व्यापारियों का तरह-तरह से उत्पीड़न किए जाने संबंधी मामलों को लेकर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारी सोमवार को केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने सरकारी विभागों की कार्य प्रणाली को अंग्रेजी हुकूमत का पर्याय बताते हुए 12 सूत्री मांगों को लेकर 16 व 17 मार्च को लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में जिले के व्यापारियों की हिस्सेदारी का ब्यौरा दिया। 
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि पिछले दो साल से किसी भी क्षेत्र के व्यवसायी खुशहाल नहीं हैं। मेडिकल स्टोर लाइसेंस फीस दस गुना बढ़ा दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्र में कम पूंजी से दवाखाना चलाना कठिन हो गया है। सर्राफा व्यवसायी एक्साइज टैक्स से परेशान हैं। इसी तरह मंडी, वाणिज्य कर, आयकर, खाद्य सुरक्षा विभाग के नए थोपे गए कानून व्यापार जगत के लिए मुसीबत बन गए हैं। जिला महामंत्री नाजिम खां ने कहा कि दो साल पहले एफडीआई का विरोध करने वाले भाजपा के लोग अब उसी की वकालत कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों को इसी तरह बढ़ावा दिया गया तो वे खुदरा कारोबार के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी साबित होंगी। नगर महामंत्री राधारमण अग्रवाल ने कहा कि खुद को किसानों का हितैषी बताने वाली सरकार ने धान खरीद का भुगतान रोककर गल्ला आढ़तियों समेत किसानों को परेशान कर रखा है। जिलाध्यक्ष दुआ ने बताया कि इन सभी समस्याओं के विरोध में 16 व 17 मार्च को लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान पर होने वाले धरना-प्रद र्शन में जिले के व्यापारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले से दो सौ व्यापारी निजी वाहनों से 17 मार्च को लखनऊ कूच करेंगे। इसके लिए पुवायां, खुदागंज, बंडा, खुटार, कटरा, तिलहर, जलालाबाद आदि इकाइयों से संपर्क किया जा चुका है। वार्ता में नीरज गुप्ता, शाहनूर खां, अमृत लाल, वेदप्रकाश रावत, चंद्रप्रकाश गुलाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed