फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   three person looted

कांट में शिक्षक दंपति समेत तीन से लूट 

Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
three person looted
कांट में शिक्षक दंपति समेत तीन से लूट
मदनापुर रोड पर दिलवारपुर मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने काश्तकार से 1.40 लाख रुपये लूट लिए। वहीं शाहजहांपुर रोड पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने शिक्षक दंपति से 90 हजार रुपये लूट लिए। लूट की दो घटनाओं से पुलिस महकमे हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश किया जा रहा है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मीर वैश्यपुर निवासी काश्तकार रामसरन अपनी मौसी के साथ कांट एसबीआई शाखा से दिन 1.40 हजार रुपये निकाले थे। दोपहर करीब एक बजे रामसरन अपनी मौसी के साथ बाइक से घर की तरफ चल दिया। रास्ते में मदनापुर रोड पर दिलावरपुर मोड़ के पास रामसरन बाइक खड़ी करके सड़क की दूसरी तरफ चाट खाने के लिए बढ़ा तभी मदनापुर की तरफ से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनके हाथों से बैग छीन लिया और कांट की तरफ फरार हो गए। उसकी मौसी बाइक के पास खड़ी रहीं। घटना के बाद रामसरन ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। वहीं कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिद खेल निवासी मकदूम साबिर कांट क्षेत्र के चक कटैया प्राथमिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी तंजीम बेग प्राथमिक स्कूल चक बरेंडा सेकेेंड में प्रधानाध्यपक हैं। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद मकदूम साबिर ने बरेंडा से पत्नी  तंजीम बानो को लिया और बैंक ऑफ बड़ौदा कांट शाखा से दोनों 45-45 हजार रुपये वेतन निकाला और बाइक से घर की तरफ चल दिए। शाहजहांपुर रोड पर रसूलापुर पैट्रोल पंप के पास मकदूम साबिर बाइक रोककर मोबाइल पर बात करने लगे। इसी बीच पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर पांच बदमाश और तमंचा दिखाकर तंजीम बानो के हाथ से दोनों बैग छीनकर शाहजहांपुर की तरफ फरार हो गए। एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed