फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Woman died from burns in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में जलने से महिला की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman died from burns in mysterious circumstances
जांच करती पुलिस। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 दुधारा क्षेत्र के छपिया- छितौना गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में जलने से एक महिला की मौत हो गई। बुधवार को खबर पर पुलिस के साथ महिला के मायके के लोग भी पहुंच गए। मायके के लोग ससुरालियों पर जला कर मारने का आरोप लगाया। वहीं ससुराली खुद महिला को आग लगा कर जान देने की बात बताए।
विज्ञापन


 कांटे और लोहरौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के छपिया छितौना गांव निवासी रामलौट की 33 वर्षीया पत्नी माधुरी की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थतियों में जलने से मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला के जेठ रामभवन ने बताया कि उसके भाई रामलौट महाराष्ट्र के लातूर शहर में रह कर मेहनत मजदूरी करते है।
विज्ञापन


दो माह पहले भाई महाराष्ट्र गया है। भाई की पत्नी माधुरी और उसकी एक साल की बच्ची आराधना घर के कमरे में रात में सोई थी। रात में कमरे से धुआ निकलने पर परिजन जब तक कमरे गए ,तब तक माधुरी की मौत हो गई थी। जबकि मासूम बच्ची बिस्तर पर सुरक्षित सोई थी। महिला के आग लगा कर जान देने की वजह को नहीं बता पाए। जबकि भाई की बड़ी पांच साल की बेटी शिवांगी अपने ननिहाल महुली क्षेत्र के रामपुर गांव में रहती है। माधुरी के पिता चंद्रदेव का आरोप था कि बेटी के जेठ और जेठानी प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत पहले की बेटी को जान  से मारने की धमकी दिए थे। जिसकी वजह से बेटी को मायके उठा ले गए थे। समझौता होने के बाद बेटी फिर ससुराल आई थी। आरोप था कि जेठ- जेठानी ने बेटी को जला कर मार डाला। खबर पर एएसपी अशोक वर्मा और सीओ आर के सिंह मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि मृतका माधुरी की शादी 15 साल पहले हुई थी।


अभी तक की जांच में संदिग्ध हाल में जलने से ही उसकी मौत होने की बात सामने आ रही है। पीड़िता चंद्रदेव तो जेठ-जेठानी पर आरोप लगा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed