{"_id":"604cf1888ebc3e8c911c7c53","slug":"sant-kabir-nagar1615655304","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण कार्य धीमा होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क निर्माण कार्य धीमा होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क निर्माण कार्य धीमा होने से नाराज लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
- सुस्त निर्माण होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा में सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण की गति बेहद सुस्त होने व सड़क में डाली गई गिट्टी में पानी छिड़काव नहीं होने व रोलर नही चलाने पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।
हीरालाल, लक्ष्मीनारायण, राजकुमार, जयप्रकाश, चन्द्रिका सिंह, चंद्रप्रकाश, वंशीधर, कृष्ण कुमार ने कहाकि कस्बे में सीसी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य की गति काफी धीमी होने से कस्बे की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। लोगों ने कहाकि सीसी सड़क निर्माण में डाली गई गिट्टी व बालू पर पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है, न ही रोलर का प्रयोग किया जा रहा है। दिखावे के लिए टैंकर को मौके पर खड़ा किया गया है। सड़क निर्माण में मजदूरों की संख्या कम होने से सड़क निर्माण की गति बहुत ही धीमी है। इस वजह से लोगो का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने कहाकि सड़क निर्माण की वजह से ग्राहकों का आना भी कम हुआ है। यदि सड़क निर्माण की गति ऐसी हो रही तो सीसी सड़क को बनने में काफी वक्त लग सकता है। इससे उनकी आय भी प्रभावित होगी।
पीडब्लूडी के अवर अभियंता प्रवीण जायसवाल ने बताया कि गुणवत्तायुक्त कार्य उनकी प्राथमिकता में है। सड़क निर्माण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी।
00000000000
विज्ञापन