फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी

लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने दिखाई मानवता की राह, रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
- ब्लड बैंक में अमर उजाला की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ फोटो है 11संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और सेंट जेवियर्स स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल गोला बाजार खलीलाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन हुुआ। जिसमें 11 रक्तदानियों ने महादान किया। शिविर का उद्घाटन ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ अमित श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य साधना रंजन ने फीता काटकर किया। डॉ अमित श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार से दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक व्यक्ति के दान किए गए रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। भ्रांतियां निकाल दें। रक्तदान से कोई दिक्कत नहीं होती है। लैब टेक्नीशियन महेंद्र पांडेय ने कहा कि 10 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। नियमित रक्तदान करने वालों को ह्दयरोग, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां आम आदमी के मुकाबले कम होती है। रक्तदान से शरीर में 24 घंटे के भीतर नया खून बनता है। जिससे स्फूर्ति रहती है। अमर उजाला की पहल सराहनीय है। इस दौरान सपना सिंह, शाहिबा खातून, सलोनी चौधरी, अजय कुमार, नित्यानंद त्रिपाठी, आनंद कुमार, नितेश दुबे, सुनीता, रंजना, अखिलेश कुमार, अरूण कुमार, विनोद कुमार, दिलीप, अभिनंदन, राजकुमार, गरीबुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000000000 रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता है, सभी को चाहिए की साल में दो बार रक्तदान जरूर करे। अमर उजाला ने यह अभियान चलाकर सराहनीय कार्य किया है। वे अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
------रोहित उपाध्याय 0000000 रक्तदान एक महादान होता है। यह सुनकर वह भी रक्तदान करने आए और रक्तदान किया। इससे मन को काफी सुकून मिला है। वे अपने आस पास के लोगों को भी रक्तदान करने के लिए कहेंगे।
-------- शशिकांत त्रिपाठी 00000000 रक्तदान सबसे अच्छा समाज सेवा है। आपको एक बूंद पसीना नहीं बहाना पड़ता है, लेकिन जिसे खून की जरूरत है उसके लिए यह अनमोल है। हमारा एक यूनिट ब्लड चार जरूरमंदों के काम आ सकता है।
---------दिवाकर गौतम 0000000 खून की कमी से किसी की मौत न हो यही सोच कर पहली दफा खून दिया है। यदि उनका यह खून किसी जरूरत मंद के काम आया तो जिदंगी धन्य हो जाएगी। इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। ------- सोमेश कुमार 0000000000 इन्होंने किया रक्तदान राजीव रंजन, शशिकांत, रोहित उपाध्याय, सोमेश कुमार, दिवाकर प्रसाद गौतम, रवि कुमार, राहुल, देवव्रत, अनिरूद्घ कुमार पाठक, मोहम्मर रफीक, प्रदीप चौरसिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed