{"_id":"5f775c388ebc3e9b874ed43f","slug":"sant-kabir-nagar1601657912","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित महिला की मौत, दो डॉक्टर समेत 16 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
संक्रमित महिला की मौत, दो डॉक्टर समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित महिला की मौत, दो डॉक्टर समेत 16 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
- अब तक जिले में 2630 लोग मिल चुके है पॉजिटिव
- 38 संक्रमित की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 38 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव के 52 वर्षीय महिला काफी दिन से बीमार थी। परिजन उसे एक सप्ताह पहले लखनऊ में किसी हास्पिटल में भर्ती कराए थे। जहा इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव आया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल के दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कलां ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के एक व अन्य जिले के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 38 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 173 लोग एक्टिव है। 2419 लोग ठीक हो चुके है। 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3476 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
0000000000
विज्ञापन