{"_id":"5f771dc08ebc3e9b8a159c12","slug":"sant-kabir-nagar1601641920","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन
-जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हुई गोष्ठी
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराते हुए मनाया गया। सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जनपद न्यायालय, जिला अस्पताल, तहसील, ब्लॉक मुख्यालय सहित समस्त सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पौध रोपण किया।
कलेक्ट्रेट भवन में डीएम दिव्या मित्तल ने झंडारोहण किया और अहिंसा के पालन और सत्य निष्ठा का लोगों को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहाकि एक दूसरे की भावना को समझना, दूसरों की पीड़ा को दूर करने का प्रयत्न करना यही इस देश की मूल भावना है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने अगल बगल स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प दिलाया और लोगों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। एसपी कार्यालय पर एसपी ब्रजेश सिंह, विकास भवन में सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए कार्यालय पर बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह सहित ब्लाक मुख्यालयों पर संबधित बीडीओ ने, एचआरपीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉक्टर मंजू मिश्रा, एचआर इंटर कालेज में प्रधानाचाचार्य अरूण कुमार ओझा, मौलाना आजाद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य युनुस अख्तर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आशा यादव, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी और जीपीएस महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने झंडा रोहण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। इसी तरह माधव प्रसाद त्रिपाठी इंटर कॉलेज में प्राचार्य धर्मेंद्र प्रताप शाही ने झंडा रोहण किया।
विज्ञापन