फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth's death accident

हादसे में युवक की मौत

Sat, 12 Mar 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 12 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth's death accident
अंबाला रोड पर टेंपो की भिड़ंत में विकास की मौत से गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर पोस्ट एंड ट्रेनिंग सेंटर से आगे चक आदमपुर की पुलिया के पास दो तिपहियों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि कई सवारियां घायल हो गई। 
विज्ञापन


इनमें से तीन सवारियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की वजह एक टेंपो के पहिया निकलने के बाद अनियंत्रित होने को बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अंबाला हाईवे पर चकआदमपुर की पुलिया के निकट यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन


शहर की ओर से पिलखनी की तरफ  सवारियां लेकर जा रहे टेंपो की सामने से आते दूसरे टेंपो से भिड़ंत हो गई। इनमें पुराने टेंपो का पहिया निकलने के कारण वह अनियंत्रित हो गया था। इसके चलते तेज रफ्तार तिपहियां आमने सामने आ गए और जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में शहर की ओर से जा रहे टेेंपो में सवार 28 वर्षीय सरसावा निवासी विकास कुमार लहूलुहान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गागलहेड़ी निवासी 35 अजीज, सरसावा के रायपुर निवासी 25 वर्षीय संदीप कुमार, उसके पिता सतीश कुमार, विजय, अरुण और अशोक कुमार घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद राहगीरों की मदद से कुतुबशेर पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। यहां इमरजेंसी मेडिकल आफिसर नरेश कत्याल ने 28 वर्षीय विकास को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed