फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rampur news: Priyanka Gandhi reach rampur will meet farmer navreet family who died in tractor rally in delhi

नवरीत के परिवार से बोलीं प्रियंका- मैं और मेरी पार्टी आपके साथ, बेटे का बलिदान नहीं जाएगा व्यर्थ

Thu, 04 Feb 2021 04:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Feb 2021 04:13 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान मारे गए किसान के परिजनों को सांत्वना देने रामपुर पहुंची हैं। वह सुबह अपनी कार से दिल्ली से रामपुर के लिए रवाना हुईं। वहीं प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Rampur news: Priyanka Gandhi reach rampur will meet farmer navreet family who died in tractor rally in delhi
प्रियंका गांधी पहुंची नवरीत के घर - फोटो : एएनआई

विस्तार

किसानों पर जुल्म कर रही है केंद्र सरकार: प्रियंका

विज्ञापन

रामपुर में 26 जनवरी को किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर परेड के दौरान जान गंवाने वाले नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शरीक होने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अरदास के बाद अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा, यहां हम शहीद नवरीत की याद में आए हैं। मुझे अपने अनुभव से मालूम है कि यह शहीद है और उनकी शहादत को कभी भुला नहीं सकते।  उस शहादत से दिल में एक बात आती है कि, अपने प्यारे की शहादत व्यर्थ ना हो यही सब की तमन्ना है। प्रियंका बोलीं नवरीत 25 साल के थे, मेरा बेटा 20 साल का है आपके भी नौजवान बेटे होंगे। लेकिन उनके साथ ऐसा हादसा हुआ कि वह वापस नहीं आए। प्रियंका ने सवाल किया कि क्यों गए थे वहां कोई राजनीतिक साजिश नहीं थी, वह इसलिए गए थे क्योंकि उनके दिल में दुख था एक पीड़ा थी उन्हें मालूम था कि एक जुल्म हो रहा है। उन्हें मालूम था कि केवल जुल्म करना पाप है और जुल्म सहना उस से भी बड़ा पाप है। एक नौजवान बच्चा दिल्ली से इतना दूर डिबडिबा से आंदोलन में शामिल होने पहुंचा था, यह उम्मीद रखते हुए कि सभी इकट्ठा होंगे तो सरकार उनकी बात सुनेगी और उनकी सुनवाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

नवरीत सिंह के घर पहुंचीं प्रियंका
नवरीत सिंह के घर प्रियंका गांधी पहुंच गई हैं। वह उनके परिवार के सदस्यों से मिल रही हैं।


किसान विरोधी कानून का साथ देने वाले सांसदों विधायकों का बहिष्कार करने का आह्वान
किसान आंदोलन में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान जान  गंवाने वाले रामपुर के ग्राम डिबडिबा में नवनीत सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम जहां आयोजित किया गया उसके पास ही में बैनर लगाकर किसान विरोधी कानून पर साथ देने वाले मंत्री और विधायक व सांसदों का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। यह आह्वान अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी और उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष पहुंचे डिबडिबा गांव
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई युवक नवरीत सिंह की मौत पर शोक जताने के लिए उत्तर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश बिलासपुर के डिबडिबा गांव पहुंच चुके हैं।

रामपुर पहुंची प्रियंका
प्रियंका गांधी रामपुर की सीमा में प्रवेश कर चुकी हैं। जीरो पॉइंट पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने स्वागत किया। वह यहां 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान मृत किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलने जाएंगी। प्रियंका मृतक किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बिलासपुर के डिबडिबा गांव जा रही हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं। 

अचानक ब्रेक लगने से हुआ हादसा
अचानक ब्रेक लगने से दो से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
 

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले युवक के परिवार से मिलने के लिए रामपुर रवाना हो गई हैं। 27 साल के नवरीत सिंह का ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी। 

प्रियंका नवरीत के परिवार वालों से मिलने और शोक जताने जा रही हैं। कांग्रेस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रियंका करीब 11.30 बजे नवरीत की शोकसभा में शामिल होंगी। सूत्रों के मुताबिक पहले राहुल गांधी का उनके साथ जाने का कार्यक्रम था लेकिन बृहस्पतिवार को लोकसभा चलने और बहस होने की संभावना के चलते फिलहाल प्रियंका ही जा रही हैं। 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज रामपुर आएंगी। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान जान गंवाने वाले किसान नवनीत के परिवार से मिलेंगी। 

उल्लेखनीय है कि नवरीत सिंह ऑस्ट्रेलिया पढ़ाई के लिए गए थे और हाल ही भारत लौटकर आए थे। भारत आने के बाद वो दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल हो गए थे। उनकी मौत के बाद ऐसी भी खबरें आई थीं कि परिवार को उनके आंदोलन में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।


आज नवरीत सिंह का भोग और अंतिम अरदास है। इसमें शिरकत करने के लिए कई नेता पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी के अलावा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के अलावा अन्य कई नेताओं के आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि हमें सिर्फ रामगोविंद चौधरी के आने के जानकारी मिली है। प्रियंका गांधी के आने की अधिकृत सूचना हमारे पास नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed