फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   atack on women

बसों-आटो में सुरक्षित नहीं महिलाएं

Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
atack on women
महिला से गैंगरेप
बरेली में बस में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस घटना से दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद फिर ताजा हो गई। निर्भया कांड के बाद बसों और अन्य सवारी वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई बातें की गई थीं। पूरे देश में आंदोलन हुआ था। अब बरेली में हुई इस घटना के बाद ये फिर साफ हो गई है कि महिलाओं के लिए बसों और आटो में अकेले सफर करना कितना मुश्किल है।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा के लिए अभी भी कोई कारगर उपाय नहीं हुए हैं। महिलाएं अकेले सफर कैसे करें? इसको लेकर अब उनमें चिंता पैदा होने लगी है। महिलाएं न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही सड़कों पर। रेप, छेड़छाड़ समेत महिला उत्पीड़न के आंकड़े तो इसी बात की गवाही दे रहे हैं। ट्रेनों के साथ ही बसों और आटो में महिलाओं का अकेले सफर करना सुरक्षित नहीं है। प्रत्येक वाहन पर पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिख दिया जाता है, ताकि छेड़छाड़ या अन्य घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क किया जा सके, लेकिन वो भी नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ बस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर सवालिया निशान लग गए हैं। गैंगरेप की शिकार महिला अपने 14 दिन के मासूम बच्चे की जान भी गंवा बैठी। हालांकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस और सरकार की ओर से निर्भया कांड के बाद महिला सुरक्षा को लेकर किए गए तमाम दावे की पोल फिर खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी सवारी वाहनों में महिलाओं का अकेले सफर करना वैसा ही है, जैसे निर्भया कांड से पहले था। बसों और आटों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। आए दिन महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार की घटनाएं होती है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed