फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Canal cut, 1,000 acres of wheat crop steeped

नहर कटी, 1000 बीघा गेहूं की फसल डूबी

Thu, 10 Mar 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 10 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Canal cut, 1,000 acres of wheat crop steeped
रायबरेली में नहर कटने से पानी में डूबी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
 सिंचाई विभाग के अफसरों और कर्मचारियों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार रात डीह रजबहा की पटरी जर्जर होने के कारण कट गई। इससे एक हजार बीघे गेहूं की फसल में पानी भर गया। फसल जलमग्न होने के कारण काफी फसल धराशायी भी हो गई।
विज्ञापन


ऐसे में जमीन पर गिरी फसल के सड़ने का खतरा मंडराने लगा है। सूचना के बावजूद कोई अफसर, कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस पर किसानों को खुद कटी पटरी को बांधना पड़ी। आए दिन पटरी कटान होने से हो रहे नुकसान पर किसानों में आक्रोश है। सभी का कहना है कि फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन


डीह ब्लॉक क्षेत्र से निकले डीह रजबहा से नारायणपुर, सातनपुर, कमालपुर बढ़ैला, खरिका गांव के किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। नारायणपुर गांव के पास डीह रजबहा की पटरी मंगलवार रात कट गई। इससे इन गांवों की एक हजार बीघे गेहूं की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पटरी जर्जर थी, जिसकी मरम्मत नहीं कराई गई। नतीजतन पटरी कट गई। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसान स्वयं फावड़ा लेकर खेतों में पहुंचे और पटरी को बांध दिया।

पानी फसलों में इस कदर भरा कि कई बीघे फसल जमीन पर गिर गई है, जिसके सड़ने का खतरा मंडराने लगा है। फसल नुकसान पर किसानों में जबरदस्त नाराजगी है। किसान वासुदेव, संतलाल, दिनेश, रामपाल का कहना कि डीह रजबहा की पटरी की मरम्मत नहीं कराई जाती है।

इसलिए पटरी जर्जर हो गई है। पानी का दबाव पड़ने के कारण पटरी कट गई। इससे उनकी गेहूं की फसल डूब गई है। पानी इतना भर गया है कि कुछ फसल तो जमीन पर गिर गई है। अधिकारियों को इसकी सूचना भी कई बार दी गई, लेकिन पटरी की मरम्मत नहीं कराई गई।

डीह रजबहा की पटरी कटने के कारण प्राथमिक स्कूल खरिका में पानी भर गया। यहां पर 58 बच्चे पढ़ाई करते हैं। बुधवार सुबह शिक्षक स्कूल पहुंचे तो पानी भरा था। ऐसे में उन्होंने बच्चों की छुट्टी कर दी। साथ ही सभी शिक्षक स्कूल में बैठे रहे।


इंचार्ज प्रधानाचार्य सुमन देवी ने बताया कि रजबहा कटान की वजह से स्कूल परिसर में पानी भर गया था। इससे पढ़ाई का कार्य नहीं हो सका। बच्चों को छुट्टी दे दी गई, जबकि हम लोग स्कूल में ही रहे। बच्चों की पढ़ाई न होने से अभिभावकों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed