{"_id":"56ddcc8b4f1c1b6a258b4581","slug":"bomb-bomb-innocent-cheers-from-the-pagoda-gunje","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को शिवरात्रि पर जलाभिषेक करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में सोमवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनायी गयी। तड़के से ही शिवमंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तो कहीं पर रुद्राभिषेक कराए गए। इस दौरान हर कोई पूजा-अर्चना, भजन कीर्तन और जाप करता दिखायी दिया।
चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर, पहलवार वीर बाबा डिग्री कॉलेज चौराहा, पीडब्ल्यूडी शिवमंदिर, पहलवार पीर बाबा मंदिर पीएसी, मलिकमऊ स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। तड़के से ही लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे।
पूरे दिन भोले बाबा के जयकारे लगते रहे। जहानाबाद स्थित दक्षिणमुखी त्रैताप संकट मोचन मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक हुआ। इसमें 21 यजमान शामिल हुए। पं. भीमशंकर द्विवेदी की अगुवाई में पूजन कराया गया।
विज्ञापन
मंटू शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रेलवे स्टेशन परिसर में बने विश्वेशर शिव बजरंग मंदिर में ओम नम: शिवाय के जाप के पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। गणेश नगर स्थित शिवमंदिर में भजन कीर्तन हुआ।
मोहम्मदपुर कुचरिया में झल्लेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ी। दिनभर हर-हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार कोइलहा गंगा घाट में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
इसके बाद धूतेश्वर धाम धूता, गौरीशंकरन मंदिर में जलाभिषेक किया। फुरसतगंज प्रतिनिधि पीढ़ी गांव स्थित तपेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक किया। प्रधान भवानीदत्त दीक्षित, शुभम दीक्षित की अगुवाई में बारात निकली।
इस दौरान मेला लगा। सिंहपुर प्रतिनिधि के अनुसार अहोरवा भवानी, झारखंडेश्वर महादेव पन्हौना, रामपुर पंवारा में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा। बछरावंा प्रतिनिधि के अनुसार भंवरेश्वर, झारखंडेश्वर, कंजेश्वर, बुलाकेश्वर शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया गया।
गंगा तट किनारे स्थित रानी शिवाला मंदिर, नागेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा में स्नान के बाद शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शंकर नगर शिव मंदिर, झारखंडेश्वर मंदिर रामपुर बरारा, भदरेश्वर मंदिर तेरूखा में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
करकसा गांव में शोभायात्रा निकालकर ग्रामीण गंगा तट पर पहुंचे। इसके बाद मंदिर में पहुंचकर प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। सरेनी क्षेत्र के शिवहोलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। गेंगासो स्थित तट पर लोगों की भीड़ रही। उधर जगतपुर में झारखंडेश्वर मंदिर, नवाबगंज स्थित शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।