{"_id":"56e1b47e4f1c1bf7418b4568","slug":"raid-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मिले 10 मोबाइल, 21 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में मिले 10 मोबाइल, 21 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 10 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने गुरुवार की शाम अचानक जेल में छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। बैरकों की जांच के दौरान दस मोबाइल, चार्जर, 21 हजार रुपये संग प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई। जेल अधीक्षक की तहरीर पर नगर कोतवाली में एक नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
मंडलायुक्त की बैठक में शामिल होकर लौटने के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारी दलबल के साथ जिला कारागार में छापा मारा। अचानक डीएम को देख कारागार प्रशासन के पसीने छूटने लगे। डीएम व एसपी की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने बैरकों में जाकर सघन जांच पड़ताल की।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने कैदियों के बैग, कपड़े व कंबल को भी चेक किया। बैरकों में अव्यवस्था को देख डीएम भड़क गए। शाम 5.25 बजे से शुुरु हुई छापेमारी करीब दो घंटे चली। इस दौरान बैरकों की दीवारों में बने सुराख में छिपाए गए 10 मोबाइल, चार चार्जर, 21 हजार 380 रुपये नकद के साथ 49 पुड़िया भांग की गोली व अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिली। जेल में प्रतिबंधित सामग्री देख जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों को लताड़ लगाई। डीएम के निर्देश पर जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने मनीष नाम के बंदी के खिलाफ नामजद व अज्ञात बंदियों के खिलाफ देर रात नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि बरामद मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर दूसरे बंदियों को चिह्नित करते हुए विवेचना में नाम प्रकाश में लाया जाएगा।