फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CO office to steal thousands Breaking khokha

सीओ दफ्तर के पास खोखा तोड़कर हजारों की चोरी  

Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Tue, 08 Mar 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
CO office to steal thousands Breaking khokha
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
पिकेट प्वाइंट से चंद कदमों की दूरी पर है घटनास्थल 
विज्ञापन

तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट 
  

शहर में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि पुलिस की नाक के नीचे ही चोर अब वारदातों को अंजाम देने लगे। पुलिस पिकेट प्वाइंट से चंद कदम की दूरी पर स्थित पान के खोखे का चोरों ने ताला तोड़ उसमें रखी नगदी सहित करीब छह हजार रूपये का सामान चोरी कर ले गए। खासबात यह है कि दुकान से सीओ सिटी दफ्तर और ठेका पुलिस चौकी करीब 200 मीटर दूरी पर है। तहरीर मिलने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला निवासी का आवास विकास चौराहा के निकट लोहे के खोखे में पान की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का एक ताला तोड़ दिया, लेकिन दुकान में नहीं घुस सके। जिस पर लोहे की राड डालकर दुकान की खिड़की उखाड़ दी और अंदर घुस गए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी नरेश कुमार ने बताया कि चोर दुकान में रखी एक हजार रूपये की रेजगारी के अलावा सिगरेट, तंबाकू के पैकेट, गुटखे आदि मिलाकर करीब छह हजार रूपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली। दुकान का टूटा ताला, उखड़ी खिड़की देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर आसपास के दुकानदारों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। खासबात यह है कि दुकान से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चौराहा पर रात में पिकेट ड्यूटी रहती है। इसके अलावा 200 मीटर पर सीओ सिटी दफ्तर, महिला थाना और ठेका पुलिस चौकी है। पुलिस के घेरे वाली रोड पर चोरी की घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित ने तहरीर चौकी पुलिस को दी होगी। तहरीर मिली होगी तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed