फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   In many places, broken strings and sullen pole

कई स्थानों पर टूटे तार और उखड़े पोल

Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो
मिर्जापुर/ अमरउजाला, ब्यूरो Updated Wed, 09 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
In many places, broken strings and sullen pole
कछवां स्थित भटौली घाट में टूटे पीपा पुल को बनाते मजदूर। - फोटो : mirzapur
सोमवार की रात आई तेज आंधी पानी ने बिजली व्यवस्था को तहस नहस कर दिया। पूरे जिले में लगभग एक दर्जन स्थानों पर पेड़ गिरने व पोल उखड़ने के कारण करीब 12 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लेकिन उसे बनवाने की बजाय बिजली विभाग के अधिकारी मोबाइल बंद कर सो गए। इससे पूरी रात बिजली गुल रही।
विज्ञापन


लोगो द्वारा हंगामा मचाने पर सुबह करीब दस बजे टूटे तारों को जोड़ा गया तब जाकर आपूर्ति चालू हो पाई। 


बता दें कि सोमवार की शाम करीब सात बजे अचानक तेज आंधी चलने लगी। देखते ही देखते ही बरसात के महीने की तरह मूसलाधार बारिश होने लगी। तेज हवा व मूसलाधार हो रही बारिश के चलते नगर के जमुनहिया, फतहां पुलिस लाइन,  भरुहना रोड, विंध्याचल रोड, जंगीरोड, इलाके में पेड़ व डालिया टूट कर बिजली के तारों पर गिर पड़े।
विज्ञापन



इसके अलावा लालगंज, छानबे, कोन ब्लाक, सीखड़, मझवां, पहाड़ी, नरायनपुर, पटेहरा, राजगढ़, हलिया समेत अन्य ब्लाक में आंधी पानी के चलते पेड़ व बिजली के पोल उखड़ गए। इससे बिजली गुल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात तक रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते  बिजली विभाग के संविदा कर्मी अपनी जान जोखिम में  डालने को तैयार नहीं थे। कहा कि वह प्रयास कर किसी तरह तार जोड़ने में जुट भी जाएं लेकिन कोई हादसा होने पर ठेकदार व बिजली विभाग के अधिकारी यह बोलकर मुकर जाएंगे की मै उनका कर्मचारी ही नहीं हूं। इससे वह लोग बारिश में काम नहीं कर पाएंगे।


उधर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली आने के बारे में देर रात तक लोग संपर्क साधने का प्रयास किया तो सभी का मोबाइल बंद मिला। ऐसा सुबह तक जारी रहा। बता दें कि बिजली विभाग के अधिकारी ऐसे किसी मामले में अक्सर मोबाइल बंद कर सो जाते हैं जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।



मंगलवार को बिजली नहीं आने के कारण लोगोें को पेयजल के लिए काफी जूझना पड़ा। बारिश के कारण जंगीरोड व फतहां स्थित पावर हाउस में भी खराबी आ गई जिसको मंगलवार की शाम तक कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed