फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Up stf will investigate the case

वाहन चोरी: एसटीएफ ने दो और दबोचे

Wed, 09 Mar 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Wed, 09 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Up stf will investigate the case
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
दिल्ली-एनसीआर से लूटे गए वाहनों की नेपाल तक डील के खुलासे से प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है। डीजीपी ने लखनऊ एसटीएफ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस एसटीएफ की टीम ने वृंदावन पहुंचकर पकड़े गए युवकों से पूछताछ की। इसके बाद आगरा, इटावा और कानपुर में दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।    
विज्ञापन


बता दें कि वृंदावन पुलिस ने बीते दिनों चेकिंग के दौरान आगरा के थाना अछनेरा के गांव अबुआपुरा निवासी शिवम उर्फ शिवा और धर्मेंद्र कुमार निवासी गोवर्धन हाल निवासी ग्राम लड़ाम्दा थाना जगदीशपुरा आगरा को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से चोरी की फार्च्यूनर कार बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया वे दिल्ली-एनसीआर से लक्जरी गाड़ियों को चोरी करते थे।
विज्ञापन


अब उन्होंने लगभग 1000 गाड़ियों को चोरी कर उन्हें तमिलनाडु, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के साथ नेपाल तक बेचा है। इन दोनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने आगरा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा आदि शहरों में दबिश देकर 16 गाड़ियां बरामद कीं। गाड़ियों की डील का मामला नेपाल से जुड़ा होने की बात सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच लखनऊ एसटीएफ को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात और बुधवार सुबह एसटीएफ के सीओ ने वृंदावन कोतवाली में बंद वाहन चोरी के आरोपी दोनों युवकों से पूछताछ भी की। इसके बाद एसटीएफ ने वृंदावन और मथुरा पुलिस के साथ रात भर आगरा, इटावा और कानपुर में दबिश दीं और दो और लोगाें को हिरासत लिया है। इस मामले में कई राजनीतिक लोगों के नामों के खुलासा होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed