फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Panic firing in housing development

आवास विकास में फायरिंग से दहशत

Mon, 07 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 07 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Panic firing in housing development
बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। आवास विकास कालोनी में सोमवार को दिनदहाडे़ फायरिंग होने से लोगों में दहशत फैल गई। करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है, वहीं लोग भी जान बचाने को घरों में दुबके रहे। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में सुबह साढे़ आठ बजे राकेश यादव घर के बाहर पार्क में टहल रहे थे, तभी कालोनी निवासी प्रशांत, वीरू पार्क में बेलपत्र तोड़ने लगे। इसी बात पर युवकों से राकेश का विवाद हो गया। इसके बाद दोनों युवक घर चले गए। कुछ देर बाद युवक अन्य लोगों के साथ राइफल और अन्य असलाह लेकर आए और फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट तक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। इस दौरान राकेश के घर पर भी आरोपियों ने फायरिंग की। फायरिंग की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी भाग गए। राकेश ने बताया कि आरोपी बेलपत्र तोड़कर बोरी में भर रहे थे। इसकी मना करने पर ही उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने प्रशांत, वीरू, शमशेर बहादुर और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed