फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Kall' came as a missed call

‘काल’ बनकर आई मिस्ड कॉल

Mon, 07 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Mon, 07 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
'Kall' came as a missed call
राम चंदर की मौत पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : व‌िनाोद
फरेंदा के कम्हरिया खुर्द के सेमराडाड़ी टोले के लिए शनिवार की रात ऐसी भयावह घटना का सबब बन गई, जिसे गांव के लोग लंबे समय तक भुला नहीं सकेंगे। लापरवाही की बिजली ने तीन जानें लील लीं।
विज्ञापन


लाइनमैन की जगह ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर गया प्राइवेट लाइनमैन इनके लिए यमदूत बन गया। एक ही रात में तीन मौतों से पूरा गांव स्तब्ध है। रामचंदर के मोबाइल पर रात तीन बजे आई मिस्ड कॉल उसके लिए मौत की घंटी बन गई तो वहीं मोबाइल चार्ज करने की कोशिश में दिलीप और उनकी पत्नी ममता को जान गंवानी पड़ गई।
विज्ञापन


कम्हरिया खुर्द के सेमराडाड़ी टोले में रविवार की सुबह मातम लेकर आई। गांव में सिसकियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। लोग उस समय को कोस रहे हैं। जब वह लाइनमैन तार जोड़ने आया। दिलीप और उसकी पत्नी ममता का करंट के चलते आपस में चिपका शव जिसने भी देखा, तड़प उठा। अभी साल भर पहले इस दंपति का गौना हुआ था। इस हादसे से न सिर्फ सेमराडाड़ी में मातम पसर गया है बल्कि गोरखपुर के झंगहा के भुसहल चौराहा स्थित ममता के मायके में भी आंसू बह रहे हैं। वहीं रामचंदर की मौत से उनका इकलौता बेटा देवनाथ (14) अनाथ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप के परिवार वाले इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पिता मोतीलाल तीन बेटों में सबसे छोटे दिलीप की मौत पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। वह बार-बार रोते-रोते सुध बुध खो दे रहें है। मोतीलाल और उनकी बेटी सुनीता यही रट रहे थे कि सबने रात में साथ बैठकर हंसी-खुशी खाना खाया था। दिलीप की मां पार्वती देवी को बेटे-बहू की मौत की जानकारी पीपीगंज स्थित अपने मायके में हुई तो मानों उन पर वज्रपात हो गया। ममता के मायके वाले भी हादसे की सूचना पर गांव पहुंच गए। गांववाले बिजली विभाग के खिलाफ गुस्से में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed