{"_id":"5e8c6d3c8ebc3e76c77b53f5","slug":"servilance-trace-96-people-nijamuddin-markaj-area154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्विलांस से खुलासा: निजामुद्दीन मरकज एरिया में खीरी के 96 लोगों की मिली लोकेशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सर्विलांस से खुलासा: निजामुद्दीन मरकज एरिया में खीरी के 96 लोगों की मिली लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात के लोगों को कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद सरकार ने ऐसे लोगों की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए या उसके आसपास घूमने वालों की लोकेशन ट्रेस की है, जिसमेंं खीरी के 96 लोग निकले हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने जब इनके नंबरों पर कॉल की, तो कई मोबाइल बंद मिले या फोन रिसीव नहीं किया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ऐसे लोगों की सूची संबंधित थानों में भेजकर इन्हें क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा भेजी गई लिस्ट के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के 31 लोगों की लोकेशन निजामुद्दीन मरकज एरिया में ट्रेस हुई है। इनमें 22 मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इसी तरह खीरी थाना क्षेत्र के छह लोगों की लोकेशन ट्रेस हुई, जिसमें चार मुस्लिम हैं। भीरा थाना क्षेत्र के चार, धौरहरा और फरधान थाना क्षेत्र के एक-एक, गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के छह, हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक, ईसानगर और मैगलगंज थाना क्षेत्र के तीन-तीन, मितौली थाना क्षेत्र के दो, मोहम्मदी थाना क्षेत्र के छह, निघासन थाना क्षेत्र के दो, पलिया थाना क्षेत्र के चार, पसगवां थाना क्षेत्र के एक, सिंगाही थाना क्षेत्र के एक, संपूर्णानगर क्षेत्र के एक व्यक्ति की लोकेशन निजामुद्दीन मरकज एरिया में मार्च महीने में ट्रेस हुई है। इसके अलावा 13 मोबाइल नंबर ऐसे ट्रेस हुए हैं, जिनमें पता तो लखीमपुर का दिया है लेकिन यह लोग दूसरे जनपदों जैसे बाराबंकी, ललितपुर, अलीगढ़ आदि जिलों में रह रहे हैं। जबकि 10 मोबाइल नंबर जिनकी आईडी में पता लखीमपुर का है, लेकिन जांच में पता चला कि यह लोग दूसरे राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में रह रहे हैैं। लिहाजा ऐसे लोगों को ट्रेस कर मेडिकल जांच के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है।
दिल्ली पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर खीरी जिले के 96 व्यक्तियों की लोकेशन निजामुद्दीन मरकज एरिया में ट्रेस की है। अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि ये लोग तब्लीग जमात में शामिल हुए थे या नहीं। इनकी मेडिकल जांच कर इन्हें क्वारंटीन करने के लिए संबंधित थानों को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम ===========================